फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bus carrying children to school overturns, 19 injured

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस पलटी, 19 घायल

Thu, 01 Aug 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bus carrying children to school overturns, 19 injured
धनघटा क्षेत्र के बहराडाड़ी गांव के पास पलटी स्कूल बस। 
- धनघटा क्षेत्र के ग्राम बहराडाड़ी में हुई घटना, बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया
विज्ञापन

- गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र के बघेला कूरी बाजार के निजी स्कूल के हैं बच्चे
- इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के बहराडाड़ी के निकट बृहस्पतिवार की सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में तीस बच्चे सवार थे। बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार धनघटा, सीओ अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना में कुल 19 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना के कुरी बाजार में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। सभी घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना बघेला कूरी बाजार स्थित होली फ्लेम एकेडमी की बस बृहस्पतिवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में धनघटा क्षेत्र के मौर, बहराडाड़ी एवं आसपास के गांवों के कुल 30 बच्चे बस में सवार थे। अभी बस बहराडाड़ी के निकट पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटने के बाद आसपास के लोगों ने फंसे बच्चों की चीख-पुकार सुनी। बड़ी संख्या में ग्रामीण बचाव के लिए मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने बस की खिड़की तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घटना में 19 बच्चे घायल हुए। लेकिन सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही उप स्वास्थ्य केंद्र औराडाड़ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को निकट के कुरी बाजार स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को उनके अभिभावक के साथ घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय, सीओ अजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि बच्चों को मामूली चोट आई है। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed