फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Burnt the effigy of State minister radheshyam

राज्यमंत्री राधेश्याम का पुतला जलाया

Wed, 03 Aug 2016 11:26 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 03 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Burnt the effigy of State minister radheshyam
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय केनौना-कुर्थिया में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय केनौना-कुर्थिया में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यमंत्री ने जिस प्रकार से कुशीनगर के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल से बातचीत के दौरान अपशब्दों का प्रयोग किया वह निंदनीय है। मुख्यमंत्री मामले को संज्ञान में लेकर राज्यमंत्री को मंत्रिमंडल से तत्काल हटाएं। 
विज्ञापन


अपना दल के जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर सीपी पटेल ने कहा कि सपा सरकार कुर्मी व किसान विरोधी है। पूरे प्रदेश में सपा के लोगों ने दमनकारी अभियान चला रखा है। ऐसे में सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। वक्ताओं ने एक स्वर से मांग की कि राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह पर मुकदमा दर्ज हो। जिला महासचिव श्याम सुंदर पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। खलीलाबाद गन्ना मिल सपा सरकार में ही बंद हो गई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पुतला जलाने वालों में जगदीश पटेल, रामकरन चौधरी, दिलीप प्रजापति, चंद्रप्रकाश चौधरी, रूपचंद्र, चंद्रभान चौधरी, गुलाब निषाद, सुरेंद्र यादव, शमीम, जर्नादन पटेल, अजय प्रकाश चौधरी, आजाद सलमानी, जीतेंद्र कन्नौजिया, पप्पू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed