{"_id":"68681695e2ceb90e5608eebd","slug":"burnt-oil-is-deadly-not-only-the-liver-but-also-the-heart-is-at-risk-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135055-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जला तेल जानलेवा...लिवर ही नहीं दिल को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जला तेल जानलेवा...लिवर ही नहीं दिल को भी खतरा
Fri, 04 Jul 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक ही तेल में बार-बार छानी जा रही पकौड़ी
संतकबीरनगर। रीयूज तेल (खराब तेल) हार्ट, पेट और लिवर पर असर डाल रहा है। अगर प्रतिदिन इन तेल में बने सामग्री खा रहे हैं तो बीमार हो सकते हैं। जिला अस्पताल में रोजाना इस तरह के 10 से 12 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकित्सक जांच के बाद इनका इलाज कर रहे हैं और इन्हें तैलीय चीजों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।
जिले में जगह-जगह फास्टफूड की दुकानें लगी हैं। शहर से लगाय ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बेधड़क इन दुकानों पर खाद्य सामग्रियों को खा रहे हैं। जिसमे पकौड़ी, समोसा, मोमो, बर्गर, चाउमीन, छोला भटूरा को एक तेल को कई बार गर्म करके कई बार छाना जाता है।
जबकि कोई भी तेल या वनस्पति घी तीन बार गर्म हो जाता है तो यह खराब हो जाता है। बार-बार गर्म होने पर खराब हुए तेल से काफी समस्या होती है। यह सीधे लिवर, हार्ट और पेट पर असर डालता है। छोटा कारोबार होने की वजह से इनकी खाद्य सामग्रियों की जांच भी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
शहर के आजाद तिराहा, मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मेंहदावल बाईपास आदि जगहों पर चाइनीज फास्ट फूड की दुकानें रोज लग रही हैं। इनके सेवन से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10 से 12 लोग पेट, लिवर और हार्ट से संबंधित बीमारी को लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें कुछ लोगों का तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ मिलता है। जब चिकित्सक मरीज से पूछताछ करते हैं तो पता चलता है वह फास्ट फूड का सेवन अधिक कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि कई बार गर्म हो चुके तेल के गुण बदल जाते हैं। इससे शरीर में जेनोटॉक्सिक व म्यूटेजेनिक व कार्सिनोजेनिक एक्टिविटीज बढ़ जाती है। ऐसे तेल की वजह से लिवर, हार्ट और पेट को बहुत नुकसान पहुंचता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे लिवर में समस्या आती है। इस समस्या से परेशान रोजाना 10 से 12 मरीज इलाज के लिए अस्पताल में आ रहे हैं।