{"_id":"69d563ad000fac4ad40ad130","slug":"burned-wifes-private-parts-with-an-iron-rod-khalilabad-news-c-205-1-ksh1049-157653-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्नी के निजी अंग को लोहे की रॉड से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्नी के निजी अंग को लोहे की रॉड से जलाया
Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से क्रूरता की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि पति ने जबरन गर्म लोहे की रॉड से पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी अनरुद्ध अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा था। कुछ वर्षों बाद उसका एक अन्य महिला से संबंध हो गया। बाद में उसने उससे विवाह कर लिया। शुरुआत में पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व आरोपी को बंगलूरू में अपनी बेटी से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे परेशान होकर पत्नी मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करने लगी।
पीड़िता का आरोप है कि चार अप्रैल को आरोपी उसे समझौता और इलाज का झांसा देकर अपने पैतृक गांव ले आया। वहां परिजनों की मदद से उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरन दरिंदगी की और गर्म लोहे की रॉड से उसके निजी अंग को जला दिया। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर भी संदेह था। वारदात के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे इलाज के लिए भेजा। उपचार के बाद पीड़िता ने तमकुहीराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।