फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Burial sites will be built in Baghnagar, Kamharia and Temarhamat Gram Sabha

Sant Kabir Nagar News: बाघनगर, कम्हरिया व टेमारहमत ग्रामसभा में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल

Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Burial sites will be built in Baghnagar, Kamharia and Temarhamat Gram Sabha
सेमरियावां। ब्लाॅक के तीन ग्राम पंचायतों में नदियों के किनारे अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन से धन अवमुक्त हो गया है। पंचायत राज विभाग निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की कवायद में जुट गया है। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें से बाघनगर, कम्हरिया और टेमारहमत ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए स्वीकृत प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार को लेकर होने वाली परेशानियों को देखते हुए शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन ग्राम पंचायतों में नदियों के किनारे अंत्येष्टि स्थल बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसके बाद शासन की तरफ से अंत्येष्टिस्थल के निर्माण के लिए धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में भेजी गई है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल पर 24.11 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed