{"_id":"56ec45f44f1c1b40468b48f0","slug":"bullion-traders-burnt-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों ने जलाया पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों ने जलाया पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को सराफा कारोबारियों ने गोलाबाजार में प्रदर्शन के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया। साथ ही व्यवसायियों ने विरोध में अपनी दुकानें भी बंद रखीं। सराफा कारोबारियों ने कहा कि जब तक सरकार बढ़ी एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
स्वर्णकार सेवा समिति के बैनर तले स्वर्ण व्यवसायी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में दुकानें बंद कर हनुमान गढ़ी मंदिर पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस रूप में प्रदर्शन करते हुए गोलाबाजार पहुंचे और नारेबाजी के बीच वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर कारोबार को चौपट करने की साजिश की है। इससे न सिर्फ स्वर्ण कारोबारियों को नुकसान होगा, बल्कि ग्राहकों को भी अधिक मूल्य देना पड़ेगा।
वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि दो लाख तक के सोना की खरीद पर पेन कार्ड अनिवार्य कर सभी पर कर थोपना चाहती है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन व पुतला जलाने वालों में गोपाल जी वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, विवेक वर्मा उर्फ गोलू वर्मा, अमरकांत वर्मा, मनीष वर्मा, पिंटू वर्मा, जैकी वर्मा, रामदयाल वर्मा, सुभाष वर्मा, संदीप वर्मा, उमेश वर्मा, रूपेश वर्मा, पप्पू वर्मा, प्रिंस वर्मा, गंगा लाल सोनी, रवि प्रकाश वर्मा, प्रेम वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, आशु सोनी, विनोद वर्मा, ओमनाथ वर्मा, यदुनाथ वर्मा, अमरदीप वर्मा, रजनीश वर्मा, केदार जी वर्मा, संतराम वर्मा, अभिलाष वर्मा, अजय वर्मा, राजन वर्मा, बबलू वर्मा, विजय वर्मा, रोहित वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आप विधायक को सुनाई पीड़ा
आप के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को क्षेत्र के सराफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए एक्साइज ड्यूटी से होने वाली समस्या को बताया। विधायक ने उनकी मांगों पर सहमति जताई।
अखिलेशपति ने कहा सराफा कारोबारियों की समस्या को केंद्र की भाजपा सरकार ने बढ़ाया है। एक्साइज टैक्स, पैन कार्ड समेत बंदिश लगाकर स्वर्णकारी के काम में लगे तमाम छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ने की साजिश की है। स्वर्णकारो के इस आंदोलन में हर कदम पर आम आदमी पार्टी साथ खड़ी है। विधायक ने कहा दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार के समक्ष मांगों को रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर गौरीशंकर वर्मा, हरिशंकर, छेड़ी प्रसाद, संतोष वर्मा, मनोहर लाल, पुनीत वर्मा समेत कई लोग रहे।