फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bullion market remains dull due to rising silver prices

Sant Kabir Nagar News: चांदी की कीमतें बढ़ने से सराफा बाजार बेरौनक

Tue, 20 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bullion market remains dull due to rising silver prices
सोने चांदी की दुकानो पर ग्राहक कम पहुंच रहे-संवाद
संतकबीरनगर। चांदी के बढ़ते दाम के कारण सराफा बाजार की रौनक गायब हो गई है। ग्राहक भी असमंजस की स्थिति में हैं। बाजार में वही ग्राहक पहुंच रहे हैं जिन्हें सहालग में चढ़ावा चढ़ाना है। वह भी हल्के गहने और अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


चांदी सोमवार को 2.82 लाख रुपये तक पहुंच गई। लगातार दाम बढ़ने से ग्राहक परेशान हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि चंद दिनों में चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो जाएगी। वहीं, ग्राहकों का मानना है कि चांदी के दाम गिरेंगे तब जाकर खरीदारी करेंगे। हालांकि, 20 तारीख से सहालग शुरू होने के कारण वही ग्राहक पहुंच रहे हैं जिन्हें शादी में चढ़ावा चढ़ाना है। हालांकि, वह भी हल्के और अपने बजट के अनुसार चांदी के गहनों और सामान की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों का कहना है कि थोक विक्रेताओं ने मुनाफे के चक्कर में चांदी का कारोबार रोक दिया है। वहीं, ग्राहक तेजी से बढ़ते दामों के कारण बाजार में खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं। दुकानदार धीरज सोनी ने बताया कि ग्राहक अभी चांदी के बढ़ते दामों को लेकर विचलित हैं। उन्हें लग रहा कि आज खरीदारी की और कल चांदी में 20 हजार रुपये की गिरावट आ गई तो उन्हें इसका नुकसान उठाना होगा। बाजार से ग्राहकों ने खरीद कम कर दी है। दिन भर सन्नाटा रहता है। दुकानों पर वही ग्राहक आ रहे हैं, जिनके यहां शादी समारोह है। ऐसे ग्राहक सबसे हल्के गहने की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed