फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bullies dug a pit on a public road, villagers protested

Sant Kabir Nagar News: सार्वजनिक रास्ते पर दबंगों ने खोदा गड्ढा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bullies dug a pit on a public road, villagers protested
बेलहर के देवरिया में रास्ता अवरूद्ध करने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण-
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित बाग मालिकान की जमीन पर मेंड बांधकर छह फुट का गड्ढा दबंगों ने खोद दिया। जिसमें गिरकर दो बच्चों का हाथ पैर फैक्चर हो गया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। उक्त मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम, सीओ, एसओ, तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचकर गड्ढे को पटवाकर रास्ता बहाल करवाये।
विज्ञापन

देवरिया गांव में रविवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अमरदीप, सूर्यप्रकाश, चन्द्रप्रकाश, अंकित, मुलायम, रामपत, सुनील, विशाल, बाबूलाल, लतीफ, सोनमती, प्रभावती, कलवासी समेत अन्य ने बताया कि गांव के बाग में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है। जहां आदि काल से सभी बाग मालिकान से होते हुए आते जाते थे। राजस्व संहिता की धारा 25 के अन्तर्गत ग्रामवासियों के मार्गाधिकार के रुप में सुरक्षित हो चुका है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद एसडीएम संजीव कुमार राय, सीओ सर्वदवन सिंह, एसओ बेलहरकला श्याम मोहन व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से बातचीत करके गड्ढे को जेसीबी मंगवाकर पटवा दिया। इसके अलावा एसडीएम ने दूसरे पक्ष की पूरी जमीन को टीम गठित करके पैमाईश करवाने की बात कही। तब तक रास्ते में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed