फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bulldozer runs on 70 year old Dharamshala

Sant Kabir Nagar News: 70 वर्ष पुरानी धर्मशाला पर चला बुलडोजर

Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on 70 year old Dharamshala
राम जानकी मार्ग के बगल में बने धर्मशाला को ध्वस्त करता बुलडोजर
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर डुहिया कला के पास स्थित 70 वर्ष पुराने बाबा ब्रह्म स्थान के धर्मशाला पर शुक्रवार को एनएचआई का बुलडोजर चला। एनएचआई के लोगों का कहना है कि राम जानकी मार्ग पर केवनैया नाला पर बने पुल के अप्रोच के निर्माण में धर्मशाला रुकावट पैदा कर रहा था। इस कारण उसे तोड़ना पड़ा। दूसरी तरफ धर्मशाला को तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग का उच्चीकरण और चौड़ीकरण कार्य करीब दो वर्ष से चल रहा है। जिसमें हैंसर बाजार और धनघटा में नाला निर्माण का कार्य अधूरा है। मार्ग पर केवनैया नाला पर पुल का निर्माण हुआ। जिसका अप्रोच अभी तक नहीं बना था। उधर सिरसी, डिहवा बाजार, खाजो, बसवारी गांव के पास सड़क के निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सिरसी के पास तोड़कर छोड़ी गई सड़क पर चलना कठिन हो गया है। उड़ रही धूल से लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी है।
विज्ञापन

पुल का एप्रोच बनाए जाने के लिए कार्यदाई संस्था ने शुक्रवार को ब्रह्म बाबा के स्थान पर बने धर्मशाला को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जिस पर लक्ष्मी नारायण दुबे, शिवकुमार सिंह, रमेश कुमार, भूपेंद्र, राम जनम, राघव आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहां कि वर्ष 1955 में जन सहयोग से बनाए गए धर्मशाला को आनन-फानन में तोड़कर कार्यदाई संस्था के लोग ठीक कार्य नहीं किए। एप्रोच के लिए जगह थी लेकिन मुआवजा देने से बचने के लिए धर्मशाला को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कार्यदाई संस्था के लोग धर्मशाला के बदले उसी जगह के बगल में नए धर्मशाला का निर्माण कराए। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को पूर्व की भांति सहूलियत मिल सके। एनएचआई के सलाहकार अमित कुमार तिवारी का कहना है कि मजबूरी में धर्मशाला को तोड़ना पड़ा। जिससे सड़क के निर्माण में रुकावट न रहे और यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed