फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Building on the growth performance of the Student Council

विद्यार्थी परिषद का विकास भवन पर प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Building on the growth performance of the Student Council
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति वितरण में तमाम अनियमितता की गई है, जिसके कारण कई पात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित हो गए है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि गड़बड़ियों को दूर कर संशोधित छात्रवृत्ति भेजी जाए, अन्यथा वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के छात्रनेता अर्पित पांडेय के नेतृत्व में विकास भवन पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को पूर्व की कक्षाओं में छात्रवृत्ति मिल रही थी, उनके खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि नहीं भेजी गई। छात्रनेताओं का आरोप है कि जिनकी फीडिंग सही है, उन्हेें भी छात्रवृत्ति से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रनेताओं ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की फीडिंग में मामूली कमी है, उसे दूर कराकर संशोधित रूप से छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाए। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शन करने वालों में सूरज राय, दीनदयाल, रमाकांत चौधरी, सौरभ कुमार, अभिषेक पांडेय, इंद्रपाल कुमार, अभिषेक गुप्ता, अजीत कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed