{"_id":"65d6465aff714cfa6a0d5524","slug":"budget-proposal-of-rs-59-crore-for-the-development-of-the-areabudget-proposal-of-rs-59-crore-for-the-development-of-the-area-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110145-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र के विकास के लिए 59 करोड़ के बजट का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र के विकास के लिए 59 करोड़ के बजट का प्रस्ताव
Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान से परियोजनाएं मांगी गई। बैठक में वर्ष 2024-25 का संभावित बजट 59 करोड़ 59 लाख का प्रस्तावित हुआ।
खंड विकास अधिकारी रूप नारायण भारती ने पिछली बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया की वित्तीय वर्ष 2023-24 में 403 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास और 86 लोगों को मुख्यमंत्री आवास दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्यवित्त से 400 परियोजनाओं पर दो करोड़ तथा 15वें वित्त से 500 परियोजनाओं पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। जिसकी सदन में पुष्टि की गई।
ग्राम प्रधान राजमन यादव ने कहा कि इस ब्लॉक में सरकार की गारंटी टूटती हुई नजर आ रही है। गरीब मजदूरों की मजदूरी समय से नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण उनकी आस टूट रही है। उन्होंने मनरेगा का भुगतान जल्द से जल्द कराए जाने की मांग की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत आनंद मोहन वर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांव के सभी सरकारी भवनों को ठीक करा कर उसे क्रियान्वित किया जाए। जिससे गांव का विकास हो। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में 60 दिव्यांग शौचालय पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य प्रगति पर हैं। जल्द से जल्द सभी ग्राम पंचायतों में दिव्यांग शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य बडे भाई और छोटे भाई है। आप लोगों के मान-सम्मान से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राम सिंह यादव, नाथनगर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, लेखाकार तरुण सांडिल्य, एडीओ एमआई दिलीप कनौजिया, प्रधान महेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।