फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Btsi - Btsa entered leopard , two injured in attack

बत्सी-बत्सा में घुसा तेंदुआ, हमले में दो घायल 

Sat, 30 Apr 2016 12:24 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sat, 30 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Btsi - Btsa entered leopard , two injured in attack
बत्सी- बत्सा गांव निवासी शुवंश उर्फ सुभाष को घायल कर तेंदुआ इसी घर में घुसा था। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर ‌‌ज‌िले दुधारा क्षेत्र के बत्सी-बत्सा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे एक तेंदुआ घुस आया। इसके हमले से एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। वहीं तेंदुए की गांव में आने की सूचना पर डीएफओ के साथ ही बस्ती और संतकबीरनगर जिले के अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद बस्ती से पिंजरा मंगाकर टीम तेंदुए को पकड़ने में जुट गई। हालांकि देररात तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बत्सी- बत्सा गांव निवासी शुवंश उर्फ सुभाष(65) के घर के पास शुक्रवार सुबह गड्ढे में तेंदुआ दिखा। शुवंश ने उसे जंगली सूअर समझकर ईंट का टुकड़ा उसकी ओर फेंका। इस पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और तेंदुए को दौड़ा लिया। भीड़ देखकर तेंदुआ एक जर्जर खपरैल के घर में घुस गया। आसपास के लोग छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे तो वह बाहर निकला और उसने सुनील को घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह गांव के पश्चिम में गड्ढे के पास झाड़ी में छिप गया। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम और दुधारा पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद बस्ती से पिजड़ा मंगाया गया और गांव के लोगों द्वारा बकरी की व्यवस्था की गई। पिंजरे में बकरी व पानी को रखकर एक शख्स को दूर बैठाया गया लेकिन देर रात तक तेंदुआ पिंजरे के पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ केडी सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों को यदि छेड़ा न जाए तो वह अटैक नहीं करते हैं। संभावना है महराजगंज के जंगल से पानी की तलाश में भटकते हुए तेंदुआ दुधारा क्षेत्र में पहुंच गया। सैकड़ों की भीड़ में जुटे लोग तेंदुए पर ईट पत्थर और बांस से प्रहार करने लगे, इसी वजह से वह हमलावर होकर दो लोगों को घायल कर दिया। उसे पकड़ने के लिए बस्ती, संतकबीरनगर की वन विभाग टीम, उड़न दस्ता टीम और पुलिस की टीम लगी हुई है। पिजरा मंगाकर बकरी और पानी को रखा गया है। शांत माहौल में जब तेंदुआ पिंजरे में बकरी को खाने के लिए घुसेगा, तभी उसे पकड़ लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed