फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother-in-law and sister-in-law accused of assaulting husband, case

Sant Kabir Nagar News: जेठ-जेठानी पर पति से मारपीट का आरोप, केस

Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law accused of assaulting husband, case
मेंहदावल क्षेत्र के बढया टोला इंदरपुर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के बढया टोला इंदरपुर में मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी जेठ, जेठानी व उनके बेटी पर केस दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बढ़या टोला इंदरपुर गांव निवासी कोईली देवी ने तहरीर में बताया कि छह मार्च को उनके पति पटीदार के यहां शादी में खाना खाने और परिजनों के लिए खाना लाने गए हुए थे। वहीं बगल में जेठ संजू निषाद परिवार के साथ रहते हैं। जेठ के साथ ही सास सोनमती भी रहती हैं। पति, मां से मिलने के लिए वहां पर चले गए। सास से मिलने पति के जाने पर सभी को काफी नागवार लगा। इसके बाद जेठ, जेठानी और उनकी बेटी पति को अकारण ही गाली देते हुए मारा-पीटा। पुलिस ने जेठ संजू निषाद, सुमित्रा देवी व रोशनी के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed