फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother-in-law accused of rape on the pretext of marriage, case registered

Sant Kabir Nagar News: देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of rape on the pretext of marriage, case registered
- विगत 10 माह से दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन


- वादे से मुकरकर अन्यत्र शादी करने का भी आरोप


बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।


पीड़ित विवाहिता 27 वर्ष का आरोप है कि पति के मृत्यु होने के बाद से वह कष्ट पूर्ण जीवन व्यतीत कर रही थी। सास, देवर, ननद उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। देवर ने एक दिन उसके साथ अवैध संबंध बना लिया था। इसकी शिकायत सास, ननद से करने पर उल्टे उसी को डराने धमकाने लगे। लोक लाज की वजह से चुप रहने की वजह से देवर उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर ससुराली उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। देवर उसके साथ विगत 10 माह से दुष्कर्म कर रहा है। इसकी शिकायत थाना से लेकर कई जगह किया, लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई। देवर ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में वादे से मुकर कर देवर 13 दिसंबर को अन्यत्र शादी कर रहा है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed