फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother got wife married to younger brother

Sant Kabir Nagar News: भाई ने कराया छोटे भाई से पत्नी का विवाह

Thu, 02 May 2024 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Brother got wife married to younger brother
- देवर-भाभी के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। छोटे भाई के साथ पत्नी का चल रहा प्रेम प्रसंग जब बड़े भाई से नहीं देखा गया, तो उसने बुधवार को पत्नी का विवाह छोटे भाई से करा कर दोनों को सुखमय जीवन बिताने का आशीर्वाद दिया।
धनघटा क्षेत्र गांव निवासी एक युवक की शादी सात वर्ष पहले गोरखपुर के एक गांव में हुई। शादी के बाद उसकी पत्नी दो बच्चों की मां भी बन गई। इस बीच देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसकी जानकारी जब बड़े भाई को हुई तो उसे छोटे भाई और पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन उनका प्रेम-प्रसंग बढ़ता चला गया। दो माह पहले बड़े भाई ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत ने दोनों को दूर रहने का हिदायत दी, लेकिन उन पर इसका भी कोई असर नहीं पड़ा। बाद में बड़े भाई ने दोनों के बीच से हट जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के संभ्रांत लोगों के साथ धनघटा स्थित बाबा दानी नाथ शिव मंदिर में दोनों का विवाह करने के बाद उनको सुख में जीवन बिताने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed