फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother arrested for killing sister

Sant Kabir Nagar News: बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brother arrested for killing sister
1 अगस्त के अंक में प्रका​शित खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के सुजिया में बैंक कागजात मांगने पर नहीं देने की वजह से बहन को पटक कर मार डालने के आरोपी भाई को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा। पीड़ित पिता बेटे की करतूत को कोस रहे थे।
एसओ राकेश मिश्रा ने बताया कि सुजिया गांव निवासी रमाशंकर प्रजापति के चार बेटे और सबसे छोटी इकलौती 21 साल की बेटी प्रिया थी। रमाशंकर ने बैंक में कुछ रकम फिक्स डिपाॅजिट की है। सोमवार की शाम को दूसरे नंबर का बेटा कपिल देव प्रजापति अपनी बहन प्रिया से बैंक के कागजात मांग रहा था। बहन ने मां- बाप के जीवित रहते नहीं देने की बात कही। उसी से नाराज होकर कपिल देव ने बहन को उठा कर पटक दिया और फिर पिटाई की। जिसकी वजह से गंभीर चोटें आईं और घायल प्रिया की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी कपिल देव पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को थुरंडा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। इधर पोस्टमार्टम हाऊस पर आए वृद्ध ने रोते हुए बताया कि बेटी प्रिया को बेटे की तरह मानते थे। दूसरे नंबर के बेटे कपिलदेव ने उसकी बेटी को हमेशा के लिए छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed