फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brother and sister on a motorcycle injured in collision with a tractor-trolley.

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल

Fri, 17 Jul 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister on a motorcycle injured in collision with a tractor-trolley.
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर प्रसादपुर गांव के सामने शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन उनका गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सोनाडी गांव निवासी 26 वर्षीय निखिल पुत्र सुभाष चंद्र 13 वर्षीय चचेरी बहन छोटी पुत्री राजेश के साथ बाइक से धनघटा से घर लौट रहे थे। प्रसादपुर गांव मेें सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के बजाय गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां दोनों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed