फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Broken wall of Panchayat building on the instructions of SDM

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम के निर्देश पर पंचायत भवन की टूटी दीवार

Tue, 30 Apr 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Broken wall of Panchayat building on the instructions of SDM
- बूथ के लिए पंचायत भवन का कमरा पड़ रहा था छोटा
विज्ञापन

- एसडीएम ने दिए थे दीवार तोड़ने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के कम्हारिया ग्राम पंचायत में पंचायत भवन की दीवार खंड विकास अधिकारी मेंहदावल अमरेश सिंह चौहान ने मंगलवार को तुड़वा दी। इस पंचायत भवन को मतदान बूथ बनाया गया है।
एसडीएम अरुण कुमार ने कुछ दिन पूर्व मतदान बूथ का जायजा लिया था। पंचायत भवन का कमरा काफी छोटा पड़ रहा था। उन्होंने बीडीओ को पंचायत भवन की दीवार तोड़ने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में मंगलवार को दीवार तोड़कर बूथ की व्यवस्था मुकम्मल की गई है। इसी क्रम में बीडीओ ने नंदौर बूथ पर पहुंचकर बूथ का जायजा लिया। यहां पर हैंडपंप खराब स्थिति में मिला। तत्काल इसका मरम्मत कराया गया। इसी के साथ ही नंदौर कम्हारिया, कोलपुर, परसा पांडेय आदि बूथों का बीडीओ ने जायजा लिया। यहां पर साफ सफाई की स्थिति बेहतर नहीं मिली। शौचालय गंदगी से पटे पड़े मिले।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल सहायक विकास अधिकारी को सभी बूथों की व्यापक साफ सफाई कराने के निर्देश दिया। बीडीओ ने सभी बूथों का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान दो दिनों के भीतर सभी प्रकार की कमियों को ठीक करने का उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिया। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed