{"_id":"67630d8a2c1420e9ee08a711","slug":"british-era-post-office-will-be-demolished-new-building-will-be-built-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125696-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ध्वस्त होगा अंग्रेजों के जमाने का डाक बंगला, बनेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ध्वस्त होगा अंग्रेजों के जमाने का डाक बंगला, बनेगा नया भवन
Wed, 18 Dec 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल में स्थित डाक बगला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। नगर में स्थित प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला की तस्वीर बदलने वाली है। अंग्रेजों के जमाने का यह डाक बंगला अब ध्वस्त होगा और करीब तीन करोड़ की लागत से दो मंजिला निरीक्षण भवन बनकर तैयार होगा। यह प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक की पहल पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है।
नगर पंचायत मेंहदावल में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर स्थित निरीक्षण भवन/डाक बंगले का स्वरूप बदलने वाला है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने अंग्रेजी हुकूमत के समय में बने डाक बंगले के भवन के स्वरूप को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत डाक बंगला ध्वस्त कर नए रूप से दो मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित अति प्राचीन डाक बंगले के जर्जर भवन को पुनर्स्थापित किया जाएगा।
करीब तीन करोड़ की लागत से दो मंजिला भवन बनेगा। स्वीकृति मिलते ही उक्त भवन के निर्माण की निविदा प्रकाशित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। े