फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bright sunshine in the morning...rain with thunderstorm in the afternoon

Sant Kabir Nagar News: सुबह तेज धूप... दोपहर में आंधी के साथ हुई बारिश

Wed, 25 Sep 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the morning...rain with thunderstorm in the afternoon
- उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, सड़कों पर बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन

- तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सोमवार को तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बीच मौसम में बदलाव नजर आया। मंगलवार को सुबह तेज धूप निकली, लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में बदली छा गई। उसके बाद धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह के समय तेज धूप से लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर-बतर हो गए, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा के साथ बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बारिश सिर्फ आधे घंटे तक हुई, लेकिन बारिश लोगों को राहत दे गई।
विज्ञापन


इससे बाजार में रौनक दिखाई दी और लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानाें की खरीदारी करते नजर आए। हल्की बारिश होने से धान की फसल को भी संजीवनी मिल गई है।

मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed