फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bridge will be built in Baghauli, Maghar and Belhar... population of three lakhs will benefit

Sant Kabir Nagar News: बघौली, मगहर और बेलहर में बनेगा पुल... तीन लाख की आबादी काे मिलेगा फायदा

Sat, 26 Oct 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 26 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built in Baghauli, Maghar and Belhar... population of three lakhs will benefit
-बघौली और बेलहर क्षेत्र में आमी नदी और बुद्धा नाला पर बनेगा पुल
विज्ञापन

- मगहर-अशरफाबाद रेलवे क्राॅसिंग पर टू लेन का बनेगा फ्लाईओवर
- कार्ययोजना बनाकर सेतु निगम ने शासन को भेजा प्रस्ताव
नंबर गेम -- कुल 93 करोड़ रुपये इस परियोजना पर होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के बघौली, मगहर और बेलहर में पुल की स्वीकृति मिली है। इस पर कुल 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसकी कार्ययोजना सेतु निगम ने शासन को भेजी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे करीब तीन लाख की आबादी काे फायदा मिलेगा।


फ्लाईओवर बनने से मगहर से हरपुर बुदहट जाने में सहूलियत
मगहर से अशरफाबाद जाने वाले मार्ग पर रेल समपार फाटक 173-बी पर टू लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह पुल 694 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा। इस पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर पुल बनने से मगहर से अशरफाबाद होकर गोरखपुर के हरपुर बुदहट आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के निवासी अशफाक अहमद, सुभाष चंद्र आदि ने बताया कि पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। समय की बचत होगी, क्योंकि अभी रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


आमी नदी पर बनेगा पुल, 15 गांवों के लोगाें मिलेगा लाभ
बघौली ब्लॉक के कोल्हुआ लकड़ा-देउरी मार्ग के बीच में आमी नदी पर 106 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। यह पुल साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा। इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस पुल के निर्माण से बघौली क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। इससे देउरवा, चंदनी, पड़री, शिवापार, उतरावल, कोल्हआ लकड़ा सहित करीब 15 गांवों के लोगाें को आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी। इस क्षेत्र के निवासी रमेश कुमार, अमित कुमार आदि ने कहा कि पुल बनने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धा नाला पर बनेगा 71 मीटर लंबा पुल, ब्लॉक मुख्यालय की दूरी 10 किमी होगी कम
बेलहर ब्लॉक के राजघाट से हसनी मार्ग पर आमी नदी के बुद्धा नाला पर 71.76 मीटर लंबा पुल बनाने की योजना है। यह पुल साढे सात मीटर चौड़ा होगा। इस पर करीब साढ़े दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे क्षेत्र के 40 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में लोगों को ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए करीब 15 किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता था। इस पुल के निर्माण से करीब दस किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगा। इस क्षेत्र के निवासी चंद्र प्रकाश, विपिन कुमार आदि ने बताया कि पुल बनने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



बघौली, मगहर और बेलहर क्षेत्र में पुल बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- कमलेश त्रिपाठी,
डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed