फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   brick owners meeting

Sant Kabir Nagar News: मगहर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएंगे ईंट भट्ठा स्वामी

Mon, 15 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
brick owners meeting
बैठक कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला ईंट निर्माता समिति की बैठक रविवार को बड़गों स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मगहर में आयोजित होने वाले महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने पर रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि 28 जनवरी से कबीर मगहर महोत्सव शुरू हो रहा है। यह तीन फरवरी तक चलेगा। इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जाना है। इसमें सभी ईंट भट्ठा स्वामी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। ताकि यह महोत्सव अपनी ऊंचाईयों को छू सके। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में ईंट भट्ठा स्वामियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जो भी समस्या है उसका निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को उठाया जाएगा। इस दौरान महामंत्री दिनेश सिंह, फैसल खान, शैलेंद्र चौधरी, अनूप जैन, कमल सावलानी, बबलू सिंह, सुधीर जैन, अनिल कृपलानी, दीपू यादव, बृजेश यादव, मनोज तिवारी, जनार्दन चौधरी, अमरेंद्र पांडेय, राजेश चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed