फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   brick bhatta owner start protest from 12 sep

आज से छह दिन हड़ताल पर रहेंगे भट्ठा मालिक

Sun, 11 Sep 2022 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
brick bhatta owner start protest from 12 sep
शहर के एक होटल में पत्रकारो से बातचीत करते जिला ईट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आज से छह दिन हड़ताल पर रहेंगे भट्ठा मालिक
विज्ञापन

- जीएसटी और कोयले के दामों में वृद्धि का कर रहे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जीएसटी और कोयले के दामों में वृद्धि के विरोध में भट्ठा मालिक 12 से 17 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वह ईंटों की बिक्री नहीं करेंगे। यह जानकारी रविवार को शहर के एक होटल में जिर्ला इंट निर्माता समिति के अध्यक्ष रवि उदय पाल ने दी।
उन्होंने कहा र्कि इंट-भट्ठा पर जो जीएसटी चार प्रतिशत था वह अब बढ़ाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है। जिससे ईंट की लागत काफी बढ़ गई है। कोयला जो पिछले वर्ष 10 हजार रुपये प्रति प्रति टन था वह अब 25 हजार से ज्यादा हो गया है। जिससे भट्ठा मालिकों को ईंट उत्पादन करने में लागत काफी बढ़ गया है। सरकार से कई बार समस्या का समाधान करने की मांग की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ईंट निर्माता संघ के आह्वान जिला ईंट निर्माता संघ के सभी भट्ठा मालिक 12 सितंबर से 17 सितंबर तक ईंट की बिक्री नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सीमेंट की ईंट चलन में लाने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है। जबकि सीमेंट की ईंट स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है।
इस दौरान दिनेश सिंह, राम आशीष उपाध्याय, शैलेंद्र चौधरी, रामू चौधरी, उज्जवल श्रीनेत्र, पकंज उपाध्याय, आदर्श श्रीनेत्र, उमेश चौधरी, शमशाद खान, राजेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed