{"_id":"66aa7ebb214affd3940d0ac0","slug":"branch-manager-accused-of-embezzling-money-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118558-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ब्रांच मैनेजर पर रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ब्रांच मैनेजर पर रुपये हड़पने का आरोप
Wed, 31 Jul 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के गोरयाभार गांव निवासी महिला ने ब्रांच मैनेजर पर रुपये हड़पने का आरोपी लगाया है। एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
मीना अग्रहरी ने शिकायत पत्र में बताया कि 13 अक्तूबर 2023 को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत चार लाख रुपये का लोन पास कराया था। लोन पास होने से पहले मैनेजर उनके पति से 75 हजार रुपये घूस लिए थे। उसके बाद उनके पति को फोन करके जमीन लेने के लिए और 15 दिन में वापस करने की बात कहकर दो लाख रुपये और ले लिए।
मीना का आरोप है कि समय बीतने के बाद पति के द्वारा रुपये वापस मांगने पर आनाकानी करने लगे। इसके बाद भी एक लाख 82 हजार रुपये किस्तों में काट लिए। अब रुपये मांगने पर वापस न करके जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मीना ने एसपी से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।