फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police personnel honored for outstanding performance in CCTNS rankings

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Tue, 29 Sep 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police personnel honored for outstanding performance in CCTNS rankings
संतकबीरनगर। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के प्रभावी क्रियान्वयन में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद को प्रथम स्थान मिलने पर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सीसीटीएनएस के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक माह प्रदेश स्तर पर रैंकिंग जारी की जाती है। अगस्त की रैंकिंग में संतकबीरनगर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि सीसीटीएनएस के सफल संचालन, प्रभावी पर्यवेक्षण और तकनीकी व्यवस्था के बेहतर उपयोग के चलते हासिल हुई है। प्रभारी सीसीटीएनएस प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, जनपदीय कोऑर्डिनेटर अहमद रजा, सभी थाना प्रभारियों और सीसीटीएनएस टीम की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी का परिणाम रहा कि सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड की अगस्त की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय और विभिन्न थानों में उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह लगन और समर्पण से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जनपदीय कोऑर्डिनेटर अहमद रजा के साथ जिले के सभी थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी उनके योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीएनएस के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed