फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brainstormed on preparations for road movement

Sant Kabir Nagar News: पथ संचलन की तैयारियों पर किया मंथन

Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed on preparations for road movement
पथ संचलन को लेकर हैंसर में बैठक करते आरएसएस के पदाधिकारी।संवाद
-कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित भाजपा, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती से जुड़े लोगों की बैठक बुधवार को हैंसर बाजार में हुई। इसमें भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले पथ संचलन की तैयारियों पर मंथन किया गया। जिला प्रचारक राजीव नयन ने पथ संचलन की रूपरेखा पर चर्चा की और इसे भव्य स्वरूप देने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी।
जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि भारतीय नव वर्ष यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन विक्रमी संवत का शुभारंभ होता है और उसी दिन से भारतीयों का नूतन वर्ष भी शुरू होता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति भी नया वर्ष मनाती है अपने पुराने पत्तों को त्याग कर नए पत्तों को धारण करती है। मौसम बसंती रहता है और हर तरफ प्रेम, हर्ष और उल्लास का माहौल रहता है। उन्होंने कहा कि पथ संचलन को भव्य बनाने के लिए एक-एक स्वयंसेवक को जिम्मेदारी उठानी होगी। गणवेश के साथ ही गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिससे लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में जाने समझें और जुड़ें। बैठक में बस्ती विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख नित्यानंद, जिला कार्यवाह महेंद्र नारायण, सह जिला कार्यवाह प्रवीण कुमार, संघ चालक हैंसर राजेंद्र प्रसाद, खंड कार्यवाह शत्रुघ्न, प्रचार प्रमुख अनुभव, नवीन, राम किशुन, अत्रिमुनि, भाजपा के हैंसर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, राजू राणा, शिव प्रसाद मद्धेशिया, प्रदीप अग्रहरि और दिलीप अग्रहरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


30 लोगों की बनी कोर कमेटी
जिला प्रचारक राजीव के निर्देशन में 30 लोगों की संचालन समिति का गठन किया गया है। इस संचालन समिति के लोग पथ संचलन में होने वाली हर एक गतिविधियों की चिंता करेंगे। कोर कमेटी में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड स्तर के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती व सामाजिक क्षेत्र के लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed