फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brahmin General Assembly performed

ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 11:46 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Brahmin General Assembly performed
ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सत्ता पक्ष के एक विधायक के बयान को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को पीएम और विधानसभा अध्यक्ष के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि सत्ता पक्ष के एक विधायक ने दो ब्राह्मण थानेदारों के स्थानांतरण के लिए ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक टिप्पणी की है।  प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि विधायक की टिप्पणी की तत्काल जांच कराई जाए। जब तक जांच पूरी न हो जाए तब तक विधान सभा से विधायक को निलंबित कर दिया जाए। इसके साथ ही दोनों थानेदारों का स्थानातंरण रोका जाए। इस दौरान बृजेश नंदन पाठक, नारायण त्रिपाठी, अनिल राय, मनोज त्रिपाठी, रूद्रनाथ मिश्र, सुभाष चंद शुक्ल, आत्मा तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed