Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brahmanand murder case: Absconding accused continue to give police the slip

ब्रह्मानंद हत्याकांड : पुलिस को छका रहे फरार आरोपी

Sun, 01 Nov 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Brahmanand murder case: Absconding accused continue to give police the slip
संतकबीरनगर। जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भकठान (गोसाईंपुर) गांव में 22 सितंबर 2026 को पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या कर दी गई थी। मामले की विवेचना के दौरान सामने आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उनके करीबियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों के संपर्कों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी राकेश यादव समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राकेश यादव को महाराजगंज जिले के शिकारपुर नहर पुलिया क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, वह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। इसके बाद अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव और संजय यादव को वीडियो फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इन चारों को बयारा मोड़ मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान सामने आए सगे भाई सुरेंद्र यादव और योगेंद्र उर्फ जोगिंदर यादव को गिठनी बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बांस के डंडे बरामद किए गए। आठवें आरोपी रामललित यादव को 16 अक्तूबर को बगहिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं, नौवें आरोपी बृजेश यादव को 25 अक्तूबर को भुवरिया रोड स्थित पायलपार गेट के पास से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर भी वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed