फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Boyfriend and his family beat up girlfriend and her sister

Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका और उसकी बहन से प्रेमी व उसके परिजनों ने की मारपीट

Sun, 08 Oct 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend and his family beat up girlfriend and her sister
- पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। बखिरा पुलिस चौकी के सामने शनिवार को सड़क पर कुछ महिलाएं व युवतियां आपस में मारपीट करने लगीं। लोग कुछ समझ पाते तब तक मारपीट में एक युवक भी शामिल हो गया। जिसे एक युवती का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। एकाएक हुई घटना को आसपास के लोग देखते रह गए। सूचना पर बखिरा चौकी की पुलिस ने पहुंच कर सड़क पर हुए विवाद को किसी तरह से शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। थोड़ी देर बाद युवती अपनी बहन के साथ स्कूटी लेकर चली गई। बहरहाल मारपीट के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है। घटना का वीडियो दुकान व मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का दूसरे गांव के युवक से कुछ वर्ष पहले प्रेम संबंध हो गया था। युवती खलीलाबाद स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है, वह खलीलाबाद में ही किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहती है। युवती के प्रेमी युवक ने स्कूल में पहुंचकर विवाद किया था। जिस पर उसकी नौकरी छूट गई। वर्तमान में युवती घनघटा क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। युवती का आरोप है कि पूर्व प्रेमी ने उसकी जिंदगी खराब कर दी। युवती ने युवक पर धोखे से एक लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। युवक के जरिए पूर्व का कुछ वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी जा रही है। युवक अब दूसरी शादी करने जा रहा है। युवती ने बहन के साथ खलीलाबाद से आकर बखिरा चौकी में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के परिजन को चौकी पर बुलाया था। इसी बीच किसी बात पर भड़ककर लड़के की मां उससे व उसकी बहन से सड़क पर ही मारपीट करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed