{"_id":"6a91e0c0b79b6e4719024cb8","slug":"boy-dies-in-hospital-cries-of-anguish-fill-the-air-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156293-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में बालक की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में बालक की मौत, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के समय माता मंदिर रोड पर एक एजेंसी के बगल में संचालित हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। मृतक की पहचान बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कोहड़वा गांव निवासी दिव्यांश मौर्य पुत्र दीनानाथ मौर्य के रूप में हुई।
मृतक की मां लालमति ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि चिकित्सक बच्चे का इलाज करने में सक्षम नहीं थे तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। समय रहते उचित जानकारी नहीं मिलने के कारण बच्चे की जान चली गई।
बालक की मौत की सूचना पर डायल-112 पुलिस के साथ बरदहिया चौकी प्रभारी अनिल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार संबंधित चिकित्सक जिला चिकित्सालय में संविदा पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। संवाद