फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Book distribution app launched... syllabus available through QR code

Sant Kabir Nagar News: किताब वितरण एप शुरू... क्यूआर कोड से मिलेगा पाठ्यक्रम

Fri, 26 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:39 AM IST
सार

संतकबीरनगर जिले के परिषदीय विद्यालयों में किताब वितरण एप लागू किया गया है। इस एप के माध्यम से शिक्षकों को संदर्शिकाएं और शैक्षिक सामग्री पारदर्शिता व समयबद्धता से वितरित की जाएंगी। इससे लगभग एक लाख छात्रों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Book distribution app launched... syllabus available through QR code

विस्तार

संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए अब कक्षा-3 की हिंदी और गणित विषय की शिक्षक संदर्शिकाएं, किताब वितरण एप के माध्यम से वितरित होंगी। इस संदर्शिका को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के उपयोग के लिए किया गया है। इसमें शिक्षक डायरी के उपयोग, रखरखाव और वितरण आदि के संबंध में सभी सूचनाएं व निर्देश उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री की पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति के लिए किताब वितरण एप शुरू किया गया है। यह क्यूआर कोड आधारित एप पाठ्य पुस्तकें, कार्य पुस्तिकाएं, शिक्षक संदर्शिकाएं एवं अन्य सामग्री अंतिम स्तर तक समय पर पहुंचाने की सुविधा देता है। बीएसए और बीईओ, एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर, प्रधानाध्यापक और शिक्षक सामग्री प्राप्त होते ही क्यूआर कोड स्कैन कर विवरण दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

इससे राज्य परियोजना कार्यालय को वास्तविक समय में निगरानी और कार्यवाही की सुविधा होगी। यह एप शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करेगा। शिक्षक संदर्शिकाओं की आपूर्ति और रिपोर्टिंग अब पूरी तरह से तकनीकी माध्यम पर आधारित है। किताब वितरण एप के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय में प्राप्त पुस्तकों की स्कैनिंग और ऑनलाइन अभिलेखन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की गई है, जिसमें बीएसए, बीईओ, प्रधानाध्यापक और शिक्षक तक की भूमिका निर्धारित है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा व पुस्तक प्रभारी रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि इस एप के जरिए सभी की भूमिका निर्धारित होगी। एप का संचालन जिले में शुरु करा दिया गया है। इस एप से जिले के 1247 विद्यालयों के करीब एक लाख तीन हजार छात्रों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed