{"_id":"677587f3f6eec4925101f151","slug":"bonfires-are-not-burning-people-are-shivering-in-the-cold-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126429-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं जल रहे अलाव, ठंड में ठिठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं जल रहे अलाव, ठंड में ठिठुर रहे लोग
Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राहगीर कांपते हुए किसी तरह मंजिल पर पहुंच जा रहे हैं, पर फुटपाथ पर रात गुजारने वालों पर ठंड भारी पड़ने लगा है।
मेंहदावल कस्बे में ठंड से निजात दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था न होने से आक्रोश बढ़ रहा है। ठंड बढ़ती जा रही है और शहर में अलाव की व्यवस्था कमजोर होती जा रही है। शहरवासी भोलू, अभिनेष कुमार, शिवम, चुन्नू, गौरव, नितिन, अरमान आदि ने कहा कि नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। ठिठुरन भरे मौसम में राहगीर तो किसी तरह अपने गंतव्य तक कांपते पहुंच जा रहे हैं, लेकिन खुले में रात गुजारने और पहरा देने वाले चौकीदार मुश्किल में हैं।
शाम के छह बजते ही शहर में कोहरे की घनी चादर से ढंक जा रहा है। ऐसे में सभी आवश्यक सार्वजनिक स्थलों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था न कराए जाने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
इस संबंध में ईओ पंकज कुमार ने बताया कि अलाव की व्यवस्था के लिए नगर प्रशासन कटिबद्ध है। शीघ्र ही सभी आवश्यक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।