फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bolero damaged after colliding with dumper

Sant Kabir Nagar News: डंफर से टकराकर बोलेरो क्षतिग्रस्त

Wed, 15 Apr 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bolero damaged after colliding with dumper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे हनुमान मंदिर रसूलाबाद कट के पास दिन में लगभग 4:30 बजे डंफर से टकराकर बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी जानकारी के बाद चौकी प्रभारी मगहर विनोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। आनन-फानन में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस टीम ने वहां से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि हनुमान मंदिर रसूलाबाद कट के पास बोलेरो व डंफर में एक्सीडेंट होने की सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटन के संबंध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो चालक अरमान अहमद पुत्र शराफत अहमद निवासी ग्राम हेल्लोनगरा थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती गोरखपुर से मुंडेरवा बस्ती जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं डंफर चालक इसराफील पुत्र अफजुद्दीन निवासी ग्राम नगांव थाना आसाम जनपद असम गोरखपुर से मगहर आ रहे थे। हनुमान मंदिर रसूलाबाद कट के पास डंफर ने बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी मोड़ दी, जिससे पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहालकर दी गई।

कीर्ति वर्मा

कीर्ति वर्मा

कीर्ति वर्मा

कीर्ति वर्मा

कीर्ति वर्मा

कीर्ति वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed