{"_id":"63b1d479cbf67b33fe504e4a","slug":"bolero-collided-with-e-rickshaw-eight-people-injured-khalilabad-news-gkp462878897","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आठ लोग घायल
विज्ञापन
मगहर के पास नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में घालय महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करते लोग।संवा?
- फोटो : KHALILABAD
बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आठ लोग घायल
ई-रिक्शा पर सवार थीं सात आशा कार्यकर्ता
कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
मगहर(संतकबीरनगर)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित सैनिक ढाबे के पास रविवार को एक बोलेरो ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार सात लोग व बोलेरो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा व बोलेरो को पुलिस ने कब्जे ले लिया। घायलों में दो की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
चौकी इंचार्ज विजय दूबे ने बताया कि प्रतापगढ़ के रहने वाले बोलेरो सवार नेपाल से खलीलाबाद होते हुए प्रतापगढ़ जा रहे थे। अभी वह नेशनल हाईवे स्थित सैनिक ढाबा के 100 मीटर पहले पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी और चालक की तरफ का एयर बैग खुल गया। चालक की आंखें बंद हो गई और बोलेरो के आगे चल रहे ई-रिक्शा को अपने चपेट में लेते हुए विद्युत खंभे से टकरा गई। ई-रिक्शा में सवार सात लोगों के अलावा बोलेरो में सवार बोलेरो मालिक घायल हो गए हैं। ई-रिक्शा चालक मगहर के चूड़ी फरोश निवासी प्रमोद कुमार, चूड़ी फरोश निवासी मनीषा देवी, चूड़ी फरोश निवासी मालावती देवी, तिवारी तोला निवासी पूजा देवी, आजादनगर निवासी अपूर्वा शर्मा, रसूलाबाद गांव निवासी गायत्री देवी ,कोइकोल निवासी मुनक्का देवी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।