{"_id":"64f0d4ccf114afc3770f5af8","slug":"body-of-unknown-woman-found-in-sikri-drain-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-2312-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिकरी नाले में मिला अज्ञात महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिकरी नाले में मिला अज्ञात महिला का शव
Thu, 31 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव के पुलिया के पास सिकरी नाला में बृहस्पतिवार की शाम एक महिला की लाश मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले के पानी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि कोलकी चमरन गांव के पुलिया के पास सिकरी नाला गुजरा है। उसी नाले में 55 वर्षीय महिला का शव मिला। शव की पहचान कराए जाने की कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नही हो पाई। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद