{"_id":"65d797ce2102e4cd3f081204","slug":"body-of-private-doctor-found-in-suspicious-hall-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110210-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में निजी चिकित्सक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में निजी चिकित्सक का मिला शव
Fri, 23 Feb 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के हडि़या माफी में एक कमरे में क्लीनिक खोलकर इलाज कर रहे प्राइवेट चिकित्सक की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार की सुबह उनके क्लीनिक में ही शव मिला है। सुबह जब उनका बेटा क्लीनिक पर पहुंचा तो शव देखकर शोर मचाया। इस दौरान आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
महुली क्षेत्र के हरैया के रहने वाले सुखचैन चौहान 50 वर्ष पुत्र रामराज चौहान कुछ वर्षो से धनघटा क्षेत्र के हड़ियामाफी में क्लीनिक चलाते थे। जहां पर वह मरीजों का इलाज करते थे। सुखचैन के बेटे मनीष कुमार ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब पिता बारे में कुछ पता नहीं चला तो क्लीनिक पर गया तो देखा की वह कुर्सी पर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके कान व नाक से खून निकल रहा था।
सीओ केशवनाथ ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।