फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of married woman found hanging from ceiling fan in room

Sant Kabir Nagar News: कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from ceiling fan in room
कानपारा में माया की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के कानपारा गांव में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कानपारा गांव निवासी राम केवल सोमवार की सुबह खेत पर काम करने गए थे। उनका कहना है कि करीब 10:30 बजे जब वह घर लौटे तो कमरे में पत्नी माया देवी (38) का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही उन्होंने शोर मचाया जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रामकेवल ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में बेलहरकला थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव निवासी हरिराम की पुत्री माया से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दुधारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से मिले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में यदि कोई शिकायत पत्र मिलता है तो उसकी भी जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed