Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of a married woman found hanging under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Body of a married woman found hanging under suspicious circumstances
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम उड़सरा में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने मायके में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान गांव निवासी रामवृक्ष निषाद की पुत्री निशा (20) के रूप में हुई है। उसकी शादी 30 अक्तूबर 2026 को सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद सामूहिक विवाह में मिले रुपये की मांग को लेकर उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना के बाद सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, कोतवाल जय प्रकाश दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस मामले में पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित रामवृक्ष पुत्र परसू निवासी उड़सरा की शादी बेलहवा थाना मेंहदावल निवासी छोटू निषाद पुत्र कांग्रेस से हुई थी। शादी के बाद से ही पति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह में मिले रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये को लेकर उसे बार-बार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इससे वह काफी तनाव में थी। मंगलवार को निशा मायके में थी। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और कमरे में फंदे से लटक गई।
काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर निशा को फंदे से लटका देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पति समेत ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed