फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body found on railway track identified

Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान

Sat, 18 May 2024 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Body found on railway track identified
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को पुरानी सब्जी मंडी के निकट रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ की सूचना के शव को बरामद कर मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया था। शनिवार को शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के जंगलकला गांव निवासी दलसिंगार (45) पुत्र तीरथ प्रसाद के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दलसिंगार शुक्रवार को सुबह की अपने घर से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव की जानकारी मिलने के बाद परिजन मोर्चरी हाउस पर पहुंचकर शव की पहचान किए, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed