{"_id":"6425cef2c0436dcabb02e329","slug":"body-elections-some-got-happiness-some-hanged-khalilabad-news-c-7-1-106190-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : किसी को मिली खुशी, कुछ के चेहरे लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : किसी को मिली खुशी, कुछ के चेहरे लटके
Thu, 30 Mar 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद समेत सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। सूची के बाद कई लोगों के चेहरे पर खुशी है तो जो चुनाव मैदान से बाहर हो गए, वे निराश हो गए।
एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से जारी सूची के अनुसार, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित हुई है। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत बेलहर कला अनारक्षित, नगर पंचायत हरिहरपुर अनारक्षित, नगर पंचायत धर्मसिंहवा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा अनारक्षित, नगर पंचायत मगहर पिछड़ा वर्ग महिला और नगर पंचायत मेंहदावल की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद पहले से ही जनसंपर्क में जुटे कई चेहरे लटक गए।
कारण यह है कि उनके मुताबिक आरक्षण घोषित नहीं हुआ। ऐसे में यह लोग बिना चुनाव लड़े ही मैदान से बाहर हो गए। दूसरी तरफ जिन लोगों के मुताबिक आरक्षण घोषित हुआ है, उनके चेहरे चमक उठे।
विज्ञापन
लोग शुभचिंतकों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। जिन दिग्गजों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला, वे अब अपने करीबियों को चुनाव में उतारने की रणनीति बना रहे हैं। भाजपा से संभावित दावेदारों ने टिकट के लिए कवायद तेज कर दी है। वे पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को साध रहे हैं। वहीं बसपा, सपा और कांग्रेस से भी संभावित दावेदार टिकट की जुगत में जुट गए हैं। शासन से जारी सूची पर छह अप्रैल तक आपत्ति मांगी गई है।