{"_id":"66ef09b403b4dd12640b04c8","slug":"body-breaking-fever-complaint-of-throat-pain-increased-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121072-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदन तोड़ रहा बुखार... गले में दर्द की शिकायत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदन तोड़ रहा बुखार... गले में दर्द की शिकायत बढ़ी
Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
- बदलते मौसम में वायरल संक्रमण के मरीजों में इजाफा
- जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज इससे पीड़ित पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में बदलते मौसम में बुखार पीड़ितों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। यह बुखार न केवल बदन तोड़ रहा है, बल्कि इससे गले में दर्द की शिकायत भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200 से 1300 मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 150 से 200 बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टर इसे वायरल संक्रमण बता रहे हैं।
मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। कभी बारिश हो रही है तो कभी तेज धूप निकलती है, जिससे कभी ठंड तो कभी गर्म का अहसास होता है। ऐसे में लोगों के शरीर का तापमान भी बिगड़ गया है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। वायरल संक्रमण की चपेट में बच्चे, किशोर, युवा, व्यस्क, बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। दवा लेने के बाद भी बुखार नहीं उतर रहा है। बुखार ठीक होने में कम से कम आठ से दस दिन का समय लग रहा है।
ऐसे मरीजों से जिला अस्पताल की ओपीडी भरी रहती है। इसके अलावा सीएचसी व पीएचसी पर भी काफी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जहां पर चिकित्सक परीक्षण के बाद उन्हें वायरल संक्रमण बताकर इलाज कर रहे हैं, जिसे ठीक होने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव के उपाय
- बारिश में भींगने से बचें।
- ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- बिना चिकित्सक के सलाह के कोई भी दवा का उपयोग न करें।
- घर पर बने खाद्य पदार्थ का ही सेवन करें।
- गुनगुने पानी का सेवन करें।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारा करें।
मौसम में बदलाव के साथ बुखार और बदन दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतना चाहिए। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक के परामर्श के बाद ही कोई दवा लेने की आवश्यकता है।
- डॉक्टर कुमार सिद्धार्थ, वरिष्ठ फिजिशिएन, जिला अस्पताल