फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Board Exam: Admit cards and answer sheets arrived in the district

बोर्ड परीक्षा : जिले में आए प्रवेश पत्र और उत्तरपुस्तिकाएं

Fri, 06 Feb 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Admit cards and answer sheets arrived in the district
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिकाएं और प्रवेश पत्र जिले में पहुंच चुके हैं और इनका वितरण शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से केंद्रवार प्रवेश पत्र के बंडलों को स्कूलों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। परिषद से उत्तरपुस्तिकाओं की खेप पहुंच गई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं मिल गई हैं। साथ ही प्रवेशपत्र भी भेज दिए गए हैं। परीक्षा के लिए जिले में 94 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 54204 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 28392 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि इंटर में 25848 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कॉपियां उपलब्ध कराई गईं हैं। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का भी वितरण शुरू कर दिया गया है। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि प्रत्येक स्कूल प्रवेश पत्र को बंडल के अनुसार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed