{"_id":"681b9ea0ad74181b6f02305f","slug":"bmct-connecting-road-from-bankasia-village-damaged-traffic-disrupted-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132292-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बनकसिया गांव से बीएमसीटी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बनकसिया गांव से बीएमसीटी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी
Wed, 07 May 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
बनकसिया गांव से बीएमसीटी संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
मेंहदावल। बीएमसीटी मार्ग से बनकसिया गांव तक जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीणों को गांव से बाहर निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इसके समाधान के लिए जिम्मेदारों से उचित कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के सुनील प्रताप सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश पांडेय, राजकुमार, केशव मद्धेशिया, हनुमान गुप्ता सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बीएमसीटी राजमार्ग से गांव में आने-जाने के लिए संपर्क मार्ग है। यह दोनों कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनपर लोगों का निरंतर आवागमन होता रहता है। पर सड़क पर बिखनी गिट्टियों से स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग किसान एवं ग्रामीण आवागमन में पूरी तरह परेशान हो रहे हैं।
ग्रामीण प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब 10-15 वर्ष पूर्व जिला पंचायत की ओर से कराया गया था। इसके बाद इस सड़क की कभी भी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे आम लोगों को लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में ग्राम पंचायत सचिव गिरिजेश यादव ने कहा कि पंचायत से प्रस्ताव तैयार करवा कर सड़क के मरम्मत से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।