फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bloxk mission manager beaten

युवकों ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक को पीटा

Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
bloxk mission manager beaten
युवकों ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक को पीटा
विज्ञापन

बाइक भी क्षतिग्रस्त की, चार के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मदराडीह ईंट भट्ठे के पास बुधवार देर शाम कुछ युवकों ने बघौली ब्लॉक में कार्यरत ब्लॉक मिशन प्रबंधक को मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से ब्लॉक मिशन प्रबंधक का दांत टूट गया। युवकों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

अलीगढ़ जिले के गवाना क्षेत्र के रसीदपुर के रहने वाले वीरेश कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह विकास खंड बघौली में ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि बुधवार की शाम को वह अपने मित्र निष्कर्ष मिश्र और धीरेंद्र त्रिपाठी के साथ बाहिलपार अमरेंद्र राय से मिलने उनके आवास पर जा रहे थे। रास्ते में मदराडीह के ईंट भट्ठे के पास पहले से मौजूद बखिरा क्षेत्र के चदवा बंधवा गांव निवासी रंजन यादव व रतन गुप्ता व दो अन्य लोग उनकी और दोस्त की बाइक जबरिया रोकवा लिए। बिना कारण के ही उक्त लोग उन्हें और दोस्त को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर चारों लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पिटाई से उनका दांत टूट गया। घटना देखकर आस-पास के लोग जुट गए। उनके बीच-बचाव के बाद युवक वहां से भाग गए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में रंजन यादव, रतन गुप्ता समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे। आगे वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed