फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Blowing from the tree and pole crash

आंधी से पेड़ और पोल हुए धराशायी

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blowing from the tree and pole crash
पेड़ ‌धराशायी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
संतकबीरनगर। बुधवार की शाम को आई आंधी और हल्की बारिश के कारण खलीलाबाद और आस पास के लोगों को जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं धनघटा क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ और विद्युत पोल गिर गए हैं। गागरगाड़ में एक मकान पर पेड़ गिर गया। इससे परिवार के लोग बाल-बाल बचें, लेकिन मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दो दिनों से भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान थे, लेकिन बुधवार की शाम को अचानक मौसम बदला और आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। 
विज्ञापन

हैंसर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार धूल भरी आंधी आने से कुछ देर के लिए यातायात थम गया। आसमान में छाए काले बादल को देख किसान खुश हुए कि बरसात होगा। लेकिन यहां किसानों के अरमानों पर पानी फेरते हुए बरसात तो नहीं लेकिन आंधी से नुकसान जरूर हुआ। गागरगाड़ गांव के उत्तमचंद चौधरी के पक्के मकान पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कोडऱी गांव के रामशब्द के मकान पर पेड़ गिरा इससे उनका मकान का आधा हिस्सा धराशायी हो गया। राम जानकी मार्ग पर डिहवा के पास पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इसी तरह कई जगहो से विद्युत पोल भी गिरने के सूचना मिली है।
विज्ञापन

ढाई घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति 
 गिहदी पावर हाउस बस्ती में बुधवार को 160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर अचानक ट्रिप कर गए, इससे खलीलाबाद सहित आस-पास के क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता ट्रांसमीशन दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर ठीक करा लिया गया है, जबकि दूसरे को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। देर शाम तक ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति भी बहाल हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed