Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BLOs honoured for their excellent work

Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

Sat, 29 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
BLOs honoured for their excellent work
बेलहर  ब्लॉक पर बीएलओ को सम्मानित करते एसडीएम-संवाद
बेलहर। एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ अजय राय को उत्कृष्ट कार्य करने पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव कुमार राय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को बेलहर नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ईओ अमित कुमार सिंह व सभासदों की उपस्थिति में बूथ संख्या 147 पर तैनात बीएलओ अजय राय को 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने पर उप जिलाधिकारी ने माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

उप जिला अधिकारी संजीव कुमार राय ने कहा कि लगन एवं जुनून से कार्य करने वाले हमेशा मंजिल छूते हैं। साहस से कार्य करने वाले व्यक्ति अपनी मंजिल जरूर पाते हैं। रोजगार सेवक में कार्यरत अजय राय ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ करते हुए एसआईआर फार्म की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कर मिसाल पेश की है। इस दौरान नगर पंचायत ईओ अमित कुमार सिंह, आपरेटर कुलदीप कुमार, लेखपाल सूर्यदेव शुक्ला, मोहम्मद शमीर, निखिल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed