फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bloody clash between two parties over Pradhani election, 18 injured

Sant Kabir Nagar News: प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 18 घायल

Fri, 24 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties over Pradhani election, 18 injured
मड़पौना गांव में घायल सुनील
रोसया बाजार।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़पौना में बृहस्पतिवार रात प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष हो गया। लाठी डंडे से लैस दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। लगभग आधा घंटे तक चले बवाल में दोनों पक्षों से 18 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 नामजद और 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी उमेश चौहान पुत्र रामचन्द्र ने बताया कि आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में गुटबाजी चल रही है। बृहस्पतिवार शाम गुटबाजी के कारण सचिन पुत्र रामकरन, अजय पुत्र शोभनाथ, बजरंगी पुत्र पुत्र भकोलू उर्फ गोपी, दीपक पुत्र राजू उर्फ राजनाथ तथा 15-20 अज्ञात महिला व पुरुषों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर पर हमला बोल दिया और उसके चचेरे भाइयों शिवम पुत्र रामानंद व हरेंद्र पुत्र राम किशोर और चाचा राम किशोर को गाली देते हुए मारने लगे। शोर सुनकर वह और परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसमें सभी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उमेश की तहरीर पर सचिन, अजय, बजरंगी समेत चार ज्ञात व 15 से 20 अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से विजय ने अपनी तहरीर में कहा कि प्रधानी चुनाव की रंजिश में गांव के उमेश पुत्र रामचन्दर, हरेंद्र पुत्र राम किशोर, राम किशोर पुत्र राम आसरे, रविंद्र पुत्र राकेश, रामानन्द पुत्र रामआसरे, छोटे लाल पुत्र राम आसरे तथा शनिचरा बाजार निवासी इन्दल पुत्र उमाशंकर व 8-10 अज्ञात लोग लाठी-ठंडे से हमला कर दिए। इस हमले में राम किशोर, शिवम, संजना, राम दरश, नीता, शिवानी, अमरावती, मिश्रवती, विजय, दीपक, बजरंगी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 नामजद समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। पांच लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed