फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   blood donation organise on pm birthday

पीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान

Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
blood donation organise on pm birthday
पीएम के जन्मदिन पर ब्लड बैंक में रक्तदान करते पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

- 20 लोगों ने किया रक्तदान, 65 ने कराया था पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक अंकुर तिवारी के नेतृत्व में ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान 20 लोगों ने रक्तदान किया। 65 लोगों ने पंजीकरण कराया था।
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी के तहत सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो अपने जन्मदिन को भी लोगों के नाम समर्पित कर उनकी सेवा भाव में बिताने का निर्देश पूरे पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद प्रवीण कुमार निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने किया।

इस अवसर पर धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल तिवारी, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, संगीता वर्मा, सुनीता अग्रहरी, कौशलेंद्र सिंह दीपू, ब्रह्मनंद पांडेय, सुजीत गुप्ता, सौरभ पांडेय, राम प्रकाश संगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed