फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   blood bank will be start in hanser and mehdawal

हैंसर और मेंहदावल सीएचसी में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक

Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
blood bank will be start in hanser and mehdawal
हैंसर और मेंहदावल सीएचसी में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक
विज्ञापन

- ब्लड बैंक के लाइसेंस प्रकिया के लिए हुआ है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के हैंसर और मेंहदावल सीएचसी पर जल्द ही ब्लड बैंक की शुरूआत होगी। विभाग में इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दोनों जगहों पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल ब्लड बैंक की लाइसेंस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही इन दोनों जगहों पर ब्लड बैंक की शुरूआत हो जाएगी।
जिले में एक मात्र ब्लड बैंक सीएचसी खलीलाबाद में स्थापित है। वह सीएमएस के अधीन है। जिले में अन्य कोई ब्लड बैंक न होने से दूर दराज के मरीजों को इसी ब्लड बैंक में आना पड़ता है। इस ब्लड बैंक से प्रति माह करीब 200 से 250 यूनिट रक्त मरीजों को दिया जाता है। कुछ मरीज तो गोरखपुर और बस्ती से ब्लड के लिए चले जाते है।
विज्ञापन

इन समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने हैंसर और मेंहदावल सीएचसी पर ब्लड बैंक को खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेक्नीशियन की तैनाती भी हो चुकी है। ब्लड बैंक के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। जिसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने लखनऊ मुख्यालय को आवेदन कर दिया है। लाइसेंस मिलने पर यहां पर ब्लड बैंक कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंसर और मेंहदावल सीएचसी पर ब्लड बैंक की शुरूआत होनी है, इसके लिए लाइसेंट प्रक्रिया के लिए आवेदन किया जा चुका है, जल्द ही लाइसेंस मिल जाएगा। दोनों जगहों पर लैब टेक्नीशियन तैनात कर दिए गए हैं। लाइसेंस मिलने पर इन दोनों जगहों पर रक्त लेने और उसे सुरक्षित रखने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे जरूरतमंद लोगों को मुख्यालय आने से छुटकारा मिल जाएगा।
- डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed