{"_id":"5fd792f68ebc3e3ba24daa4e","slug":"block-pramukh-lock-school-khalilabad-news-gkp376838422","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों को मानदेय न मिलने पर प्रमुख ने विद्यालय में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों को मानदेय न मिलने पर प्रमुख ने विद्यालय में लगाया ताला
विज्ञापन
नाथनगर ब्लाक के जसोवर प्राथमिक विद्यालय में ताला लगाते ब्लाक प्रमुख दिगपाल व अन्य
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइयों को मानदेय न मिलने पर प्रमुख ने विद्यालय में लगाया ताला
- प्राथमिक विद्यालय जसोवर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। प्राथमिक विद्यालय जसोवर पर सोमवार को ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल ने ताला जड़ दिया। आरोप है कि रसोइयों को 21 माह का मानदेय नहीं मिला है। जिसकी शिकायत के बाद समाधान नहीं किया जा सका। जिससे नाराज होकर प्रमुख ने यह कदम उठाया।
प्राथमिक विद्यालय जसोवर में रसोइया बिंदु देवी विगत वर्षों से तैनात है। बिंदु देवी का पिछले सत्र 2019-20 का मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। नए सत्र का भी नहीं मिला। पीड़ित रसोइया ने ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल से मामले को अवगत कराया। उन्होंने इस संबंध में जिम्मेदारों से बात करके निस्तारण कराने की बात कही, लेकिन विभाग ने निस्तारण नहीं किया। सोमवार को गांव पहुंचे ब्लॉक प्रमुख दिगपाल पाल ने ग्रामीणों कि मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मानदेय भुगतान नहीं होता तब तक विद्यालय में ताला लगे रहने की चेतावनी दी। इसकी भनक जब ब्लॉक से लेकर जिला स्तर के शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को हुई तो वह हरकत में आ गए। आनन फानन में विभाग कर्मचारी ने रोसोइया से जरूरी अभिलेख लेकर दो दिन के अंदर पूरे बकाया मानदेय देने का भरोसा दिया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद ने कहा कि जसोवर के रसोईया का मानदेय भुगतान के लिए कई बार भेजा गया है लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण मानदेय भुगतान नहीं हो पाया। जल्द ही भुगतान हो जाएगा।